{"_id":"6a0ad277f3c8379067082547","slug":"major-road-accident-on-nh-19-eeco-car-crashes-after-collision-with-canter-five-family-members-seriously-inju-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, कैंटर की टक्कर से ईको कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, कैंटर की टक्कर से ईको कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 18 May 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार
छाता क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से ईको कार चार बार पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
ईको कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित थाना छाता के गांव दौताना के समीप सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात कैंटर ने ईको कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार ने सड़क पर चार पलटी खाईं और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दंपति समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार गोवर्धन से छाता स्थित वाटर पार्क में नहाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक, छाता पहुंचने पर गोवर्धन चौराहे से कार कोसीकलां की तरफ मुड़ गई। हाईवे पर लंबा कट न मिलने के कारण चालक गाड़ी को आगे बढ़ाता चला गया। जैसे ही ईको कार गांव दौताना फ्लाईओवर के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार हवा में उछलती हुई चार बार पलटी। कार के अंदर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी पांचों घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन