सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outrage Erupts Over NEET Paper Leak

UP: नीट पेपर लीक पर मथुरा में बवाल, सड़क पर उतरे  यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता; प्रदर्शन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस और  एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया गया।

Outrage Erupts Over NEET Paper Leak
बीएसए रोड पर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को हटाता पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीएसए कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का विरोध किया। इस दौरान उनकी पुलिस ने नोकझोंक हुई । इस दौरान माहौल गरमा गया।


नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया तथा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष चौरसिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने में विफल रही है। दुर्गेश बघेल ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक घटनाओं से युवाओं में आक्रोश है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक युवाओं के आत्मविश्वास को कमजोर कर रहे हैं। सेवा दल महानगर अध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। प्रदर्शन में पियूष अग्रवाल, ऋषित भारद्वाज, गौरव कश्यप, केशव मित्तल, पवन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed