सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three youths drown while bathing in Yamuna at Baldev in Mathura one body recovered

मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, एक का शव मिला; तीन की तलाश में जुटे गोताखोर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

यमुना में नहाने गए तीन युवक पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देख माैके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। एक युवक का शव नदी से बरामद हुआ है। लापता दो युवकों की तलाश जारी है। 

Three youths drown while bathing in Yamuna at Baldev in Mathura one body recovered
यमुना में डूबे युवकों की तलाश में जुटी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र स्थित यमुना में तीन युवक और वृंदावन स्थित यमुना में एक युवक नहाते समय गहने पानी में डूब गए। बलदेव में गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है। बाकी तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। मौके पर युवकों के परिजन, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर जुटे हैं।
Trending Videos


बलदेव थाना क्षेत्र में गांव सेहत स्थित यमुना पुल के नीचे तीन युवक नहाने के लिए गए थे। नहाते समय तीनों युवक गहरे पानी में उतर गए और डूब गए। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। डूबने वाले युवकों की पहचान आंसू (22) पुत्र चौआ, डेविड (22) पुत्र घनश्याम निवासी माहौल नगर, गली नंबर 4 बोदला, आगरा और अहले हसन (20) पुत्र चवुआ निवासी थाना राया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अहले हसन का शव बरामद कर लिया गया। आंसू और डेविड की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन

उधर, मथुरा के भूतेश्वर क्षेत्र स्थित विष्णु पुरी निवासी 32 वर्षीय नितिन अपने दो चचेरे व तयेरे भाई हिमांशु और पवन के साथ यमुना स्नान करने के लिए वृंदावन आए थे। दोपहर करीब दो बजे तीनों यमुना के जुगलघाट पर स्नान करते समय नितिन गहरे पानी में डूब गए। यह देख नदी किनारे स्नान कर रहे दोनों भाइयों ने शोर मचाकर मदद मांगी। घाट पर मौजूद नाविकों ने युवक को निकालने के लिए छलांग लगा दी। सूचना पर बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीएसी फ्लड के जवानों का भी बुला लिया और युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि नदी में स्नान के दौरान डूबा नितिन सिंह मथुरा में सैलून चलाता था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटी और एक बेटा है। नदी में पुलिस, गोताखोर और पीएसी के जवान उसकी तलाश कर रह हैं।

 

ड्रेजिंग मशीन से यमुना की गहराई हुई ज्यादा
नाविक रामप्रवेश, गुलाब, राम निषाद, प्रवेश और केशव द्वारा नदी के गहरे पानी में उसकी तलाश की जा रही है। नाविक राम प्रवेश ने बताया कि नदी में चल रही ड्रेजिंग करने वाली मशीन चलने के कारण कहीं तीस तो कहीं चालीस फीट गहराई हो गई है। नदी की गहराई समतल न होने से श्रद्धालुओं को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। यही कारण है कि अगला कदम रखते ही श्रद्धालु नदी में डूब जाते हैं।

अधिकमास में भी नहीं किए घाटों पर सुरक्षा इंतजाम
अधिकमास में नगर निगम की ओर से यमुना स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। घाटों पर न तो गहरे पानी से आगाह करने वाले सचेतक बोर्ड लगे हैं और न ही बेरीकेडिंग और जाली लगी है। नदी में डूबने पर उन्हें निकालने के लिए सरकारी गोताखोर भी नहीं है। नाविक रामप्रवेश ने बताया कि केसीघाट से जुगलघाट तक एक भी सरकारी गोताखोर नहीं है। नाविक ही अपने कर्तव्य समझते हुए नदी में डूबने वालों की जान बचाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed