{"_id":"691ab751a582d8041f08e53d","slug":"missing-for-four-day-bodies-of-two-kids-found-floating-in-yamuna-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मांट में दिल दहलाने वाली घटना...चार दिन से लापता थे भोला और प्रिंस, यमुना में दोनों के मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मांट में दिल दहलाने वाली घटना...चार दिन से लापता थे भोला और प्रिंस, यमुना में दोनों के मिले शव
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:19 AM IST
सार
चार दिन से लापता दो बच्चों के शव यमुना नदी में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चों के शवों को देख परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट मूला से 14 नवंबर को दो बच्चे लापता हो गए, जिनके शव सोमवार सुबह यमुना नदी में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
मांट मूला ईदगाह बस्ती से भोला और प्रिंस दोनों बच्चे 14 नवंबर से लापता हुए थे, जिनकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी। काफी तलाश के बाद भी उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही था।
सोमवार सुबह दोनों बच्चों को शव यमुना नदी में उतराते हुए दिखाई दिए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मांट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने ही दोनों शवों को बाहर निकाला। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को बाहर निकाला गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos