फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NEET exam: Biometric failed, got admission after verification

NEET UG 2025: नीट में बायोमेट्रिक फेल, परीक्षा केंद्रों पर परेशान हुए अभ्यर्थी; ऐसे दिया गया प्रवेश

Mon, 05 May 2025 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 09:52 AM IST
सार

NEET UG 2025: नीट परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों केंद्रों पर लापरवाही देखने को मिली।  परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था की गई थी, जो कई बार बंद हो गई।
 

विज्ञापन
NEET exam: Biometric failed, got admission after verification
बीएससी परीक्षा केंद्र पर टी-शर्ट में लगी चटकनी निकलते अभ्यर्थी

विस्तार

मथुरा में छह केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसलिए अधिकारी केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रहे। परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर के माध्यम से प्रवेश दिया गया। वहीं सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था फेल हो गई। परीक्षार्थियों के हेयर पिन के अलावा जूतों से लेकर शर्ट के मेटल बटन भी निकलवा दिए।
विज्ञापन

 

परीक्षार्थियों की सुबह 11 बजे केंद्रों के बाहर लाइन लगी रही। यह सिलसिला डेढ़ बजे तक चलता रहा। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों व व्यवस्थापकों ने डेढ़ बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया। जिले में 3258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 3142 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। 116 अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। प्रत्येक केंद्र पर दो अध्यापक व एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इधर, परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास की साइबर कैफे व फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान परीक्षकों ने बनाया 10 मिनट का वीडियोे
सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था फेल रही। इसलिए ड्यूटी पर तैनात परीक्षकों ने परीक्षा के दौरान करीब दस मिनट का वीडियो बनाया है। प्रत्येक केंद्र की यह वीडियो परीक्षा एजेंसी बारीकी से देखेेगी। अगर वीडियो में किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा। हालांकि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की सोशल मीडिया लेकर परीक्षा केंद्रों तक पैनी नजर रही है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने पहले ही कमर कस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed