फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New revelations in post mortem report of Rasik Dularisharan a disciple of Saint Premanand

संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

Fri, 02 Oct 2026 08:22 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 02 Oct 2026 08:22 AM IST
सार

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत में खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम में उनके गुप्तांग पर पांच टांके मिले। पुलिस टांके लगाने वाले और यौन अपराध की आशंका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
New revelations in post mortem report of Rasik Dularisharan a disciple of Saint Premanand
रसिक दुलारीशरण की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि दीपक के प्राइवेट पार्ट की जड़ यानी रूट पर गहरा जख्म था और उस पर पांच टांके लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि दीपक ने सुसाइड से पहले अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था पर अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस घाव पर टांके किसने लगाए। पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

25 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे दीपक ने गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मथुरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। पुलिस को भी घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी। बाद में घटनास्थल से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच में सीसीटीवी फुटेज में दीपक के छत की ओर जाने और फिर कूदने का घटनाक्रम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटें कई सवाल खड़े करती हैं। सिर पर 14 टांकों का घाव, होंठ और ठुड्डी पर चोट, टखने पर घाव के साथ हड्डी टूटना, सिर के पिछले हिस्से में हेमेटोमा और हेयरलाइन फ्रैक्चर, बाईं तरफ पांचवीं से आठवीं पसलियों में फ्रैक्चर तथा बायां फेफड़ा फटने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने मौत का कारण एंटी-मॉर्टम इंजरी के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और हेमोरेजिक शॉक बताया है। सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेनिस रूट पर पांच टांकों वाला घाव दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

चूंकि दीपक का प्राइवेट पार्ट अलग मिला था तो यह बड़ा सवाल है कि इसके घाव पर टांके कहां और किसने लगाए। पुलिस इस पर भी जांच कर रही है कि क्या ये टांके निजी अस्पताल में लगाए गए थे। चूंकि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में टांकों का उल्लेख नहीं है। पोस्टमार्टम के दौरान दो एनल स्लाइड सहित सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं। इस आशंका से कि कहीं दीपक के साथ कोई यौन अपराध तो नहीं हुआ है।

अहम हैं ये सवाल
अब जांच की दिशा में सबसे बड़े सवाल यही हैं कि दीपक को मौत से पहले ये चोटें कैसे लगीं? गुप्तांग रूट पर पांच टांके किसने और कब लगाए और एनल स्लाइड की फोरेंसिक रिपोर्ट क्या बताती है? इन सवालों के जवाब सीसीटीवी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, अस्पताल के उपचार रिकॉर्ड, कमरे से मिले ग्राइंडर, मोबाइल डेटा और फाॅरेंसिक रिपोर्ट को जोड़ने के बाद ही सामने आएंगे। 

इस मामले की जांच के लिए दीपक से वर्तमान और पहले जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजन को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग रूट में जख्म पर पांच टांके मिले हैं जो चौंकाने वाली बात है। दीपक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हो सकता है कि रक्तस्राव रोकने के लिए ये टांके अस्पताल में लगाए गए होंगे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। - राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed