सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notices Issued Teachers Absent from Answer Sheet Evaluation

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में यूपी बोर्ड कॉपी जांच में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
 

Notices Issued Teachers Absent from Answer Sheet Evaluation
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मूल्यांकन केंद्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं और अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Trending Videos


जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में 18 मार्च से 1 अप्रैल तक दो केंद्रों वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज (हाईस्कूल) और किशोरी रमण इंटर कॉलेज (इंटरमीडिएट) पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम हो रहा है। उप नियंत्रकों की ओर से बताया गया है कि नियुक्त कई परीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में 23 मार्च को भी विभाग ने निर्देश जारी कर परीक्षकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस थमाए गए हैं और स्पष्ट किया गया है कि यदि वे तुरंत मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला स्तर से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों से नियुक्त परीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर मूल्यांकन केंद्रों पर भेजें। डीआईओस ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थिति को सार्वजनिक परीक्षा के संचालन में कर्तव्य की उपेक्षा माना जाएगा और ऐसे शिक्षकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed