{"_id":"6a69b1d0d7a71aaec20ba84c","slug":"pedestrian-injured-after-portion-of-sweet-shop-balcony-collapses-in-vrindavan-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: मिठाई की दुकान के छज्जे का हिस्सा गिरा, राहगीर का फट गया सिर; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: मिठाई की दुकान के छज्जे का हिस्सा गिरा, राहगीर का फट गया सिर; मची अफरा-तफरी
Wed, 29 Jul 2026 01:24 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:24 PM IST
सार
वृंदावन के गोपीनाथ बाजार में मिठाई की दुकान के जर्जर छज्जे का हिस्सा गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय बाजार में भीड़ कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
घायल युवक और मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान की ऊपरी मंजिल का छज्जा गिरने से बुधवार सुबह एक राहगीर घायल हो गया। सिर में चोट लगने पर स्थानीय लोग लहूलुहान युवक को निकट में उपचार के लिए ले गए।
गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान पर सुबह नास्ता और मिठाई लेने वालों का आवागमन हो रहा था। तभी दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल के छज्जे पर लगी लोहे के जाल को बंदर ने जोर से हिला दिया। इससे छज्जे पर लगी जर्जर टाइल्स और पत्थरों की लटकन टूट कर गिर पड़ी। तभी मिठाई की दुकान के आगे से गुजर रहे विवेक दुकान पर कार्य करने वाले गौरानगर निवासी भोला के सिर पर पत्थर का एक टुकड़ा गिर गया।
इससे भोला का सिर फट गया। खून निकलने लगा। वहां मौजूद एक युवक घायल भोला को लेकर निकट में ही मेडिकल की दुकान पर लेकर पहुंचा और उसका उपचार कराया। घटना से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय छज्जे की लटकन नीचे गिरी उस समय लोग दुकान के अंदर थे, मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। भवन स्वामी को नोटिस दिया जाएगा। 15 दिन के अंदर यदि भवन के गिरासू हिस्से की मरम्मत नहीं करता है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।