सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police Come Up Empty-Handed in Taintigaon Robbery Case

Mathura News: टैंटीगांव डकैती कांड में पुलिस के हाथ खाली, बाहरी जिलों में लगीं टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police Come Up Empty-Handed in Taintigaon Robbery Case
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर स्थित टैंटीगांव डकैती कांड में छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ ठोस सुराग नहीं लग सके हैं। एसपी देहात के निर्देशन में 17 टीमें लगातार काम कर रही हैं। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं तो 500 से ज्यादा संदिग्ध और अन्य लोगों से पूछताछ, 10 जिलों में दबिश देने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस को बदमाशों की लोकेशन दो जगह मिली मगर वह हाथ नहीं आ सके हैं।
Trending Videos

टैंटीगांव में 23 अप्रैल को पांच बदमाशों ने किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर लाखों की डकैती डाली थी। इस दुस्साहसिक घटना के खुलासे के लिए लगीं टीमों को बदमाशों के बारे में कई तरह के इनपुट मिल चुके हैं। बदमाशों ने मथुरा के बाद अलीगढ़ के खैर कस्बे में भी घटना करने का प्रयास किया था, लेकिन जगार होने पर भाग निकले थे। बदमाश अमूमन बाहरी इलाकों में वारदात करके भाग निकलते हैं। वारदात के बाद से ही पुलिस की टीमें रात-दिन खुलासे के लिए हर पहलू से जांच कर रही हैं। जेल में बंद बदमाशों से भी इस गैंग के बारे में पूछताछ की जा चुकी है। हिरासत में लेकर भी कई बदमाशों से पूछताछ हो चुकी है। इतनी कवायद के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे जिलों में गई टीमें काम कर रही हैं। कई जिलों में बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ अन्य घटनाओं के बारे में पता चला है। उनके अपराध करने के तरीके का भी बारीकी से अध्ययन किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed