सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly Woman Robbed of Earrings in Broad Daylight in Mathura

दिनहदाड़े दुस्साहस: नकाबपोश बदमाशों ने लूटीं झुमकी, बुजुर्ग महिला को किया लहूलुहान; वारदात से दहशत में लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला जैसे ही गली में पहुंची तभी पीछे से आए पैदल नकाबपोश ने उनके कानों पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी तोड़ लीं। घटना में महिला के दोनों कान फट गए और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

Elderly Woman Robbed of Earrings in Broad Daylight in Mathura
बुजुर्ग महिला से की लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में सुरीर का डकैती कांड पुलिस के गले की फांस बना हुआ है तो वहीं कोसीकलां में हाईवे किनारे नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से झुमकी लूटकर फिर चुनौती दे डाली। लूटपाट के दौरान महिला लहूलुहान हो गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले।
Trending Videos


राजमार्ग पर किडजी स्कूल वाली गली में बाइक सवार नकाबपोश दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की झुमकी छीन ले गए। जिससे महिला के दोनों कान लहूलुहान हो गए। बदमाश बाइक से बाईपास तिराहे की ओर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य समाज के प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य की मां सीता रानी (70) बुधवार की दोपहर को करीब 12 बजे बाजार से सामान लेकर पैदल ही किड्जी स्कूल वाली गली में घर लौट रही थीं। जैसे ही वह गली में पहुंची तभी पीछे से आए पैदल नकाबपोश ने उनके कानों पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी तोड़ लीं। घटना में महिला के दोनों कान फट गए और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके बाद दूसरा बदमाश जोकि बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, उसी बाइक पर बैठकर दोनों बाईपास तिराहे की ओर भाग निकले। 

 

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आग गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅ. प्रकाश आर्य ने बताया कि झुमकी करीब पांच तोले की थी। घटना की प्राथमिकी अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस के अनुसार फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना का पर्दाफाश कर तथा गश्त बढ़ाने की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की झुमकी छीन ले जाने की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने शुरू हो गए। घटनास्थल के समीप पेट्रोल पंप भी है। कहीं नकाबपोश पेट्रोलपंप पर तो किसी घटना को अंजाम देने नही आए थे। कहीं बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला से सोने की झुमकी छीनकर रिहर्सल तो नही किया। पूरे नगर में दिन हो या रात कहीं भी गश्त के नाम पर एक भी सिपाही नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें-शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed