{"_id":"6a55eeb2264dd28d500b0006","slug":"railways-prepare-mega-plan-for-mudiya-purnima-fair-in-mathura-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mudiya Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे का मेगा प्लान, बढ़ेंगे टिकट काउंटर; मुख्य रास्तों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudiya Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे का मेगा प्लान, बढ़ेंगे टिकट काउंटर; मुख्य रास्तों पर रहेगी नजर
Tue, 14 Jul 2026 01:39 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:39 PM IST
सार
मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे ने मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम और स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे में बेहद खास प्लान तैयार किया है। रेलवे के प्लान में देश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा के लिए कई अहम कदम उठाने निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बारे में मंडल में आए नए अधिकारी पिछले वर्षों का अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। दोनों स्टेशन पर रेलवे ने सुरक्षा, चिकित्सा, सफाई और टिकट प्रबंधन को लेकर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। मथुरा जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार (मालगोदाम साइड) और तृतीय प्रवेश द्वार (धौली प्याऊ की ओर) पर विशेष यात्री शेड बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर और पूछताछ काउंटर खोले जाएंगे, ताकि यात्रियों को टिकट और जानकारी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर और गोवर्धन स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ और स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की 24 घंटे विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर हेल्प डेस्क और इन्फॉर्मेशन बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही एक समर्पित खोया-पाया केंद्र भी संचालित होगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर मेडिकल स्टाफ की टीम को भी अलग से स्थान दिया जाएगा। मेले के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाने पर योजना भी तैयार की है। आपात स्थिति के लिए विशेष स्पेयर रैक (ट्रेन की बोगियां) तैयार रखने की व्यवस्था की गई है। संबंधित स्टेशन के प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों की सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प डेस्क तैयार किए जाएंगे।
टनकपुर-अछनेरा स्पेशल के 55 फेरे बढ़ाए
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05062-05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष ट्रेन 16 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुल 55 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मथुरा रेलखंड से होकर गुजरती है, जिससे मथुरा और आसपास के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 साधारण द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित चेयर कार (एसी कुर्सीयान) तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। संचालन अवधि बढ़ाए जाने से टनकपुर, बरेली, कासगंज, अछनेरा और मथुरा रेलखंड के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।