{"_id":"69b51386af55d9af5e0c75e5","slug":"software-engineer-returns-as-sadhu-after-15-years-wife-catches-him-and-crowd-thrashes-him-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे; अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे; अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई।
पिटाई करती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos
पीड़ित महिला के अनुसार, उसका विवाह 19 वर्ष पूर्व थाना मांट क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। युवक मूल रूप से पठानकोट, जालंधर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि यहीं उसकी कंपनी में काम करने वाली एक अन्य महिला से उसके संबंध बन गए, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता को आज पति के राया आने की सूचना मिली। इसके बाद महिला ने अपने परिचितों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मांट क्रॉसिंग के समीप उसे रोक लिया। भीड़ ने आरोपी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु वेशधारी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।