फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP District President wishes happy birthday by putting a poster written missing MP

लापता सांसद लिखे पोस्टर डाल कर सपा जिलाध्यक्ष ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
SP District President wishes happy birthday by putting a poster written missing MP
गोवर्धन (मथुरा)। सपा नेताओं ने लापता सांसद लिखे पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल कर मथुरा की सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सपा नेताओं की वायरल पोस्ट का लोग सोशल मीडिया पर समर्थन कर रहे हैं। वहीं सांसद समर्थकों ने सपा नेताओ के इस कृत्य पर आलोचनात्मक प्रतिक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी का 16 अक्तूबर को जन्मदिन है। उनके शुभचिंतक एवं समर्थक उन्हें सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर आदि के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी बीच योगेश भारद्वाज नाम के व्यक्ति की फेसबुक आईडी से मथुरा सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन व प्रदीप चौधरी के फोटो लगी पोस्ट वायरल हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने सांसद हेमामालिनी का फोटो, लापता सांसद लिख कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रदीप चौधरी ने भी इसी तरह लापता सांसद लिख कर पोस्टर वायरल किए हैं। सपा नेताओं की ओर से वायरल की गई पोस्ट का लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन किया है। लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि मथुरा की सांसद लापता हैं, उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र का पता नहीं है। लोग कोविड व डेंगू से दम तोड़ रहे हैं। उन्हें कभी सीएमओ, डीएम आदि से मिलने का समय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप चौधरी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की जनता को यह पता नहीं है कि हमारी सांसद कहां रहती है। जनता उन्हें खोज रही है, लेकिन वह लापता हैं। जनता के कहने पर उन्हें खोजने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed