{"_id":"616b00e2ad0a5f75f21eac11","slug":"sp-mathura-district-president-wishes-happy-birthday-to-hema-malini-by-putting-a-poster-written-missing-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल: लापता सांसद लिखे पोस्टर डालकर हेमा मालिनी को सपा जिलाध्यक्ष ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल: लापता सांसद लिखे पोस्टर डालकर हेमा मालिनी को सपा जिलाध्यक्ष ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Sat, 16 Oct 2021 10:12 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:12 PM IST
सार
मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सांसद हेमा मालिनी को लापता सांसद के नाम से वायरल पोस्टर के जरिए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। पोस्टर पर लिखा है, सांसद कहां हैं, कहां रहती हैं, जनता को नहीं पता'
विज्ञापन
वायरस पोस्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी नेताओं ने लापता सांसद लिखे पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल कर मथुरा की सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सपा नेताओं की वायरल पोस्ट का लोग सोशल मीडिया पर समर्थन कर रहे हैं। वहीं सांसद समर्थकों ने सपा नेताओ के इस कृत्य पर आलोचनात्मक प्रतिक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी का 16 अक्तूबर को जन्मदिन है। उनके शुभचिंतक एवं समर्थक उन्हें सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर आदि के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी बीच योगेश भारद्वाज नाम के व्यक्ति की फेसबुक आईडी से मथुरा सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन व प्रदीप चौधरी के फोटो लगी पोस्ट वायरल हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने सांसद हेमामालिनी का फोटो, लापता सांसद लिख कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रदीप चौधरी ने भी इसी तरह लापता सांसद लिख कर पोस्टर वायरल किए हैं। सपा नेताओं की ओर से वायरल की गई पोस्ट का लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन किया है। लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि मथुरा की सांसद लापता हैं, उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र का पता नहीं है। लोग कोविड व डेंगू से दम तोड़ रहे हैं। उन्हें कभी सीएमओ, डीएम आदि से मिलने का समय नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रदीप चौधरी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की जनता को यह पता नहीं है कि हमारी सांसद कहां रहती है। जनता उन्हें खोज रही है, लेकिन वह लापता हैं। जनता के कहने पर उन्हें खोजने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।
पांच दिन की प्रेम कहानी...सदियों से गूंज: ब्रज में शुरू हुआ टेसू-झांझी उत्सव, अनूठी है यह परंपरा