सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students at Amarnath Girls College donated blood.

Mathura News: अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students at Amarnath Girls College donated blood.
अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज में लगे शिविर में रक्तदान करती छात्रा।
विज्ञापन
मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सद्भावना चैरिटेबल ब्लड बैंक, एनएनबी वेलफेयर काउंसिल तथा श्रीअरविंद सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में कॉलेज की 106 छात्राओं और युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
Trending Videos

शिविर का उद्घाटन अपर नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने किया। उन्होंने समाज सेवा के इस कार्य की सराहना की। करणी सेना के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं के हीमोग्लोबिन जांच कर रक्तदान कराया गया। इकाई के प्रमुख डॉ. निर्मल वर्मा एवं प्रवक्ता नूतन देहर ने कार्यक्रम का संयोजन किया। व्यवस्था डॉ. मांडवी राठौर, डॉ. मनोरमा कौशिक, दामोदर घोष, डॉ. आरती पाठक, प्रवक्ता रोहित वाजपेई, शैलजा सिंह, शिवानी शर्मा और संजय वर्मा ने संभाली। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि युवाओं के लिए रक्तदान देश सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इससे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान सद्भावना ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर प्रदीप पाराशर, डायरेक्टर संजीव सारस्वत, डॉ. भूदेव सिंह, श्रीअरविंद सोसायटी से मीता वाजपेई, सारिका भाटिया, शालिनी भारद्वाज, ज्योति और विनोद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed