सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tanu Tops in Mathura in UP Board High School Examination Results

UP Board 10th Result: मथुरा में तनु ने रचा इतिहास, 95 प्रतिशत अंकों के साथ किया टाॅप; बनना चाहती हैं जज

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में तनु अग्रवाल ने मथुरा में टाॅप किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह आगे चलकर जज बनना चाहती हैं। 

Tanu Tops in Mathura in UP Board High School Examination Results
मथुरा में तनु ने किया हाईस्कूल में टाॅप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के बलदेव क्षेत्र के जुगसना गांव की होनहार छात्रा तनु अग्रवाल ने हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। पिता विनय अग्रवाल व्यापारी हैं। तनु अग्रवाल श्रीमती शान्ती देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, जुगसना की हाईस्कूल की छात्रा हैं।
Trending Videos


तनु की शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय व पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अपनी उपलब्धि पर तनु ने बताया वह आगे चलकर जज बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। तनु का कहना है कभी किसी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, मोबाइल का उपयोग भी केवल पढ़ाई के लिए किया और नियमित रूप से 7 से 8 घंटे अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनु अग्रवाल का कहना है मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रुचि खेलकूद और किताबें पढ़ने में भी रही है। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी तनु के बाद भाई शौर्य, फिर बहन मनु हैं। विद्यालय के प्रबंधक चौ. हरी सिंह, एमडी दीपचंद व प्रधानाचार्य कोमल चौधरी ने तनु की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं, हमेशा पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती थीं। विद्यालय परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा तनु अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed