सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers' organizations came together to protest the mandatory TET.

Mathura News: टेट की अनिवार्यता के विरोध में एक मंच पर आए शिक्षक संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers' organizations came together to protest the mandatory TET.
विज्ञापन
मथुरा। टेट (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में बृहस्पतिवार को जवाहर बाग में अटेवा के आह्वान पर विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में संगठनों ने एक मंच पर आकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बनाकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
Trending Videos

संरक्षक मंडल में योगराज चाहर और शैलेन्द्र यादव को शामिल किया गया। जिला संयोजक मंडल में प्रदीपिका फौजदार, नरेंद्र चौधरी, मुनीश चौधरी, अशोक प्रिय, गोविंद चौहान, दिवाकर चौबे, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र चौधरी और भगवान सिंह को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष गिरीश कौशिक, मीडिया प्रभारी मनीष दयाल और महिला प्रभारी सीमा सारस्वत, सीमा कुमारी व लवली पटेल को बनाया गया। मीडिया प्रभारी मनीष दयाल ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 15 मार्च तक शिक्षक की एक पाती अभियान के तहत शिक्षक पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी मांगें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक भेज रहे हैं। दूसरे चरण में 13 अप्रैल को विकास बाजार से होलीगेट तक मशाल जुलूस और तीसरे चरण में 3 मई को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed