सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The little girl was handed over to Kalindi's lap... Her body was found floating.

Mathura News: कालिंदी की गोद में सौंप दीं नन्हीं कली....शव उतराता मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The little girl was handed over to Kalindi's lap... Her body was found floating.
विज्ञापन
मथुरा। दुधमुंही बच्ची को अपनी मां का आंचल भी नहीं नसीब नहीं हुआ। अभागी अबोध को कहें या उस मां को, जिसने अपनी कोख से उसे जन्म दिया। उसे जीवित ही जल प्रवाह कर दिया या सांसें थमने के बाद, यह कहना भी पुलिस के लिए मुश्किल है। करीब डेढ़ माह की नन्हीं बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

वाकया शहर के बीचोंबीच विश्राम घाट के पास का है। यमुना के इस घाट पर अमूमन सुबह स्नानार्थियों की भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह जब कुछ लोग नित्य की भांति यमुना घाट पर पहुंचे तो उन्हें किनारे पर ही बच्ची का शव उतराता नजर आया। पहले तो लोगों ने उसे पास जाकर देखा कि कहीं सांस तो बाकी नहीं है, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। ऐसे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोई बच्ची को यमुना में फेंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बच्ची का शव देखा तो द्रवित हो गए। एसएचओ विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि बच्ची को संभवत: किसी ने यमुना में फेंका है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को किसी ने यमुना में फेंका है। अगर जल प्रवाह दिया भी जाता तो उसके शरीर पर कुछ कपड़े होते। ऐसे में आशंका जताई कि करीब डेढ़ से दो माह की बच्ची को यहां लाकर फेंका गया है। बच्ची का शव भी दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed