फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was no development since 40 in Mant: SK Sharma

मांट में नहीं हुआ 40 से विकास: एसके शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
There was no development since 40 in Mant: SK Sharma
मथुरा। आपने हमेशा मेरा साथ दिया है और मेरे ऊपर बहुत अहसान किए हैं। आपके बलबूते पर ही मैं यहां से सांसद हूं और आपकी आवाज बनकर समस्याओं का समाधान कराने के लिए संसद में प्रतिनिधित्व कर रही हूं। यह बात सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को भारत सरकार में केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मंत्रालय के निदेशक व और कार्यक्रम आयोजक एसके शर्मा द्वारा एसकेएस ग्राउंड पैलेस में मांट क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजक की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी की सेवा के साथ ही तन, मन और धन से आपकी भी सेवा कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पार्टी में जरूरत है। मांट विधानसभा क्षेत्र के 149 ग्राम प्रधान व 233 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर व सांसद हेमा मालिनी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक एसके शर्मा ने कहा कि ४० साल से मांट में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अपील की कि इस बार भाजपा का कमल खिलना चाहिए। बताया कि मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर ७०० बेडों का बड़ा अस्पताल खुलवाया जा रहा है। जल्द ही इसका भूमि पूजन होगा। उन्होंने बताया कि एक लाख गरीब लोगों की आंखों का ऑपरेशन करवाकर उन्हें रोशनी लौटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी बीएम सारस्वत ने की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, ब्रजक्षेत्र के महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, विधानसभा प्रभारी कप्तान सिंह, सहकारी बैंक के निदेशक राजवीर सिंह नौहवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed