{"_id":"69a59ed07ae7688f780c3994","slug":"tight-security-arrangements-in-mathura-vrindavan-on-holi-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा कड़ी, 1500 पुलिसकर्मी तैनात; हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा कड़ी, 1500 पुलिसकर्मी तैनात; हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगी होली
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार
होली पर मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा कड़ी रहेगी। भीड़भाड़ वाले मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी, जो संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिले को कई जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में होलिका दहन के बाद रंग की होली कल खेली जाएगी। इस दौरान मथुरा-वृंदावन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। विशेषकर मथुरा-वृंदावन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने उत्सव के नाम पर हुड़दंग किया तो उसकी अगली सुबह जेल की सलाखों के पीछे होगी।
संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। पीएसी की कंपनियां भी पुलिस के साथ मिलकर गश्त करेंगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसके साथ ही पीएसी की अतिरिक्त टुकड़ियों को संवेदनशील इलाकों में उतारा गया है। भीड़भाड़ वाले मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी, जो संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी।
सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिले को कई जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर जोन की जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों (राजपत्रित अधिकारियों) को सौंपी गई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा होली के नाम पर हुड़दंग या उपद्रव किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos