सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Twenty-four students appeared for the high school and intermediate Urdu exams.

Mathura News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उर्दू परीक्षा देने आए 24 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Twenty-four students appeared for the high school and intermediate Urdu exams.
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उर्दू की परीक्षा हुई। 17 केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 24 विद्यार्थी ही परीक्षा देने के लिए आए। इसी तरह इंटरमीडिएट के 30 विद्यार्थियों ने मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा छोड़ दी।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की उर्दू की परीक्षा में 18 के सापेक्ष 16 तथा इंटरमीडिएट में नौ के सापेक्ष आठ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा 23 केंद्रों पर हुई। इसमें 585 विद्यार्थियों के सापेक्ष 555 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए। 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। साथ ही सचल दल नकल पकड़ने के लिए दौड़ते रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र में अनुचित सामग्री का प्रयोग होता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed