सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan's Security Ring to be Impregnable: Surveillance from the Skies, Patrols on the Waters

Mathura News: वृंदावन का अचूक होगा सुरक्षा घेरा, नभ से नजर, जल में पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan's Security Ring to be Impregnable: Surveillance from the Skies, Patrols on the Waters
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वृंदावन की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए अभेद्य सुरक्षा चक्र बनाया है। इस दौरान चार कंपनी पीएसी, 34 पुलिस अधिकारी समेत दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
Trending Videos

एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा इंतजामों के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में फोर्स की मांग की है, जिसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। इस बार की सुरक्षा व्यवस्था केवल जमीन तक सीमित नहीं होगी। यमुना के घाटों और जल मार्ग पर निगरानी के लिए विशेष जल पुलिस और स्टीमर्स तैनात किए जाएंगे, जो जल मार्ग से होने वाली किसी भी हलचल पर नजर रखेंगे। वहीं, आकाश से ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। संकरी गलियों से लेकर प्रमुख मंदिरों तक हाईटेक कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए आगरा और अलीगढ़ रेंज के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों से भी पुलिस बल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इतना फोर्स मांगा

9-अपर पुलिस अधीक्षक

25 क्षेत्राधिकारी

4 कंपनी पीएसी

500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी

1600 पुलिसकर्मी
--
प्रवेश मार्गों पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग
एसएसपी श्लोक कुमार स्वयं पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को भी अलर्ट कर दिया है। भीड़ नियंत्रण के लिए वृंदावन के प्रवेश मार्गों पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की योजना बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और सुरक्षा भी बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed