सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wedding Celebration Turns Violent: Youth Injured in Firing Over Photo Dispute in Mathura

शादी में बवाल: जान बचाने के लिए भागने लगे मेहमान, युवक को लगी गोली; फोटोग्राफर से शुरू हुआ विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में आयोजित शादी समारोह में फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Wedding Celebration Turns Violent: Youth Injured in Firing Over Photo Dispute in Mathura
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां स्थित एक मैरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। फायरिंग के दौरान लड़की पक्ष की ओर से आए एक युवक के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तत्काल घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सुरीर क्षेत्र से लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए चौमुहां स्थित आरके मैरिज होम आए थे। दूल्हा पक्ष चौमुहां का ही निवासी था, इसलिए कार्यक्रम यहीं आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में फोटोग्राफर लड़के पक्ष की ओर से बुलाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों की फोटोग्राफर से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे लड़की पक्ष के एक युवक के हाथ में जा लगी। गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि विवाद फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed