सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Why is MP Hema Malini afraid of going to Bankebihari temple

UP: बांकेबिहारी मंदिर नहीं जातीं सांसद हेमा मालिनी... जानें आखिर क्या है वजह, हेयर ड्रेसर के साथ हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Jun 2025 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी काॅरिडोर को लेकर सांसद हेमा मालिनी खुलकर समर्थन में उतर आई हैं। वह लोगों से बातचीत कर रहीं हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में उन्हें खुद जाने में डर लगता है।

Why is MP Hema Malini afraid of going to Bankebihari temple
सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कृष्ण की अनन्य भक्त, मशहूर अदाकारा व सांसद हेमा मालिनी यदि यह कहें कि वह बांके बिहारी के मंदिर में दर्शन करने नहीं जाती हैं, इससे घबराती हैं, तो यह सुनने में अजीब लगेगा। लेकिन यह सच है और उन्होंने यह स्वयं कहा है। हेमा मालिनी ने वृंदावन में बांकेबिहारी काॅरिडोर बनने का खुलकर समर्थन किया। 

Trending Videos

 

व्यवस्थाएं चाैपट हो गईं हैं
सांसद ने कहा कि बांके बिहारी के मंदिर में आज इतनी भीड़ उमड़ती है कि वहां व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी वहां नहीं जातीं, क्योंकि वहां महिलाओं के साथ अभद्रता होने का डर रहता है। बताया कि उनकी हेयर ड्रेसर जया जो मुंबई से आई थीं बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गईं तो वहां उनके साथ बदसलूकी हुई। उनके बाल नोंच डाले गए। वह घबराकर वापस आ गईं। उनका अनुभव बहुत खराब रहा। 


ये भी पढ़ें-UP: ट्रेन में तड़पता रहा खिलाड़ी...रेलवे से मदद मांगते रहे साथी, साढ़े तीन घंटे तक नहीं मिला इलाज; माैत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायतों से की अपील
हेमा मालिनी ने कहा कि सेवायतों को यह बात समझनी चाहिए कि विकास के लिए यह बहुत जरूरी है। न केवल महिलाएं बल्कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि कॉरिडोर बने। कॉरिडोर बनने से सेवायतों की पूजा पद्धति में कोई फर्क नहीं आ रहा है और न ही उनको वहां से हटाया जाएगा। इस प्रकरण को लेकर सांसद हेमा मालिनी इन दिनों मथुरा में ही हैं और लोगों से बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय कॉरिडोर बनाने का सबसे बेहतर अवसर है। यह अवसर बार-बार नहीं मिलेगा। 




ये भी पढ़ें-UP: तेरहवीं की दावत खाकर मची अफरातफरी...डाॅक्टर की दुकान पर लग गई भीड़, गांव में पहुंची स्वाथ्य विभाग की टीम

उन्होंने कहा कि सेवायतों को इसे समझना चाहिए और कॉरिडोर बनाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वृंदावन का मूल स्वरूप मंदिरों का है। यह बना रहना चाहिए। आजकल तमाम रेस्टोरेंट-होटल यहां खुल गए हैं, जो मंदिरों के बीच में आ गए हैं। इन सबके लिए अलग से एक जगह बननी चाहिए और मूल वृंदावन में केवल मंदिर ही स्थापित किए जाएं। ऐसे किसी कमर्शियल बिल्डिंग को यहां अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, इसके बारे में प्रशासन को सोचना होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed