सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Create Ruckus at Power Station

Mathura News: महिलाओं ने बिजली घर पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Women Create Ruckus at Power Station
जाम के दौरान राहगीर से होती नोकझोंक। वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिल आने से पीड़ित उपभोक्ताओं ने सोमवार को मसानी सब स्टेशन पर हंगामा किया। महिलाओं के आक्रोश को देख यहां मौजूद अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में उच्चाधिकारियों ने हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया।
Trending Videos

सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं मसानी सब स्टेशन पर पहुंच गईं। यहां उन्होंने विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिल आने की समस्या उठाई। एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश स्तर पर हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। स्मार्ट मीटर के कारण जिन लोगों को समस्या है वह अपनी शिकायत हाईपावर कमेटी के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed