सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Turn Out in Large Numbers for 'Shakti' Outreach Program

Mathura News: शक्ति एक आधार कार्यक्रम में उमड़ीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women Turn Out in Large Numbers for 'Shakti' Outreach Program
खजानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। 
विज्ञापन
मथुरा। खजानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शक्ति एक आधार कार्यक्रम का आयोजन ब्रज कला केंद्र में किया गया। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को समर्पित रहा।
Trending Videos

मुख्य अतिथि उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि कांता गजरानी, मुदिता शर्मा, रेखा माहेश्वरी एवं नीलम गोयल रहीं। अध्यक्षता लता गोयल ने की। इस अवसर पर चीनू जैन, प्रतिभा शर्मा, रचना बैजल एवं शालिनी अग्रवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही डाॅ. झूमि कुलश्रेष्ठ, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, विकास राठी, विनोद कुमार राठी, शकुंतला राठी एवं दीपा राठी की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक रोजगार मेले का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद नीलम गोयल ने किया। मेला रोजगार कार्यालय एवं जिला सेवायोजना विभाग के सहयोग से लगाया गया। जिला योजना अधिकारी सुगंधा जैन ने मार्गदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में गरिमा खरे, रेनू पाठक, रेनू, ममता भारद्वाज, नम्रता सिंह को महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल, सीएफजी क्लब, जेसीआई पंखुड़ी एवं इनरव्हील आदि संस्थाओं को भी उनके सम्मानित किया गया। डाॅ. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को पहचानने एवं समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर डाॅ. एचएम माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी, श्वेता राठी, शोभित माहेश्वरी, निपुण माहेश्वरी, दक्ष माहेश्वरी, गुंजन शर्मा, लक्ष्मी तंवर, रुचिता सिंह, शावा खान, सुमन सिंह, आयुषी नगर, प्राची मिश्रा, प्रवाल शर्मा, नंद किशोर, वंशिका अग्रवाल, वंशिका, तमन्ना एवं ऋषिका का सराहनीय योगदान रहा। संयोजन शिप्रा राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed