{"_id":"69e68388ef154606bc00260a","slug":"young-man-found-locked-in-room-in-injured-state-mathura-news-c-412-1-mt21014-7279-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनौल में युवक को मारपीट कर कमरे में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में घर में बंद मिले युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
अलीगढ़ के गांव नयाबास निवासी मनवीर ने बताया कि उन्होंने नौहझील क्षेत्र के एक रिश्तेदार को अपने नाम पर बाजना से बाइक फाइनेंस पर दिलाई थी, लेकिन रिश्तेदार ने किस्त जमा नहीं कीं। इस पर फाइनेंस वाले बाइक को ले गए। रिश्तेदार ने बाइक को छुड़वाने और आगे की किस्त समय पर भरने का वादा कर मनवीर को बुलाया था। आरोप है कि बाइक छुड़ाने के बाद रिश्तेदार अपने दो साथियों के साथ मिलकर मनवीर को गांव हरनौल ले आए। इसके बाद बंधक बनाकर मारपीट की।
बताया गया है कि चीख पुकार सुनकर गांववालों ने सुरीर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस दूसरे मकान से होकर घर में घुसी। अंदर युवक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। सुरीर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X