Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ensure that the census is conducted in a timely, transparent, and error-free manner.

Mau News: जनगणना समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराएं

Tue, 03 Nov 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ensure that the census is conducted in a timely, transparent, and error-free manner.
मऊ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में आनंद वर्धन ने बताया गया कि द्वितीय चरण के तहत स्वगणना का कार्य 16 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 11 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। वहीं 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को समय से प्रशिक्षण दिया जाए। उन्हें फॉर्म भरने और डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि कोई त्रुटि न हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। जनगणना के आंकड़े ही देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार बनते हैं, इसलिए हर नागरिक की सही भागीदारी जरूरी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, सभी उपजिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में चलेगी जागरूकता कक्षा, एक शिक्षक होगा नोडल
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में जनगणना के महत्व पर विशेष जागरूकता कक्षा संचालित की जाए। विद्यार्थी खुद जागरूक होने के साथ अपने परिवार और मोहल्ले को भी जागरूक करें। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों तक जानकारी पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed