{"_id":"66b8fa9b2cfc25f9fc00236b","slug":"the-phc-remained-locked-for-the-whole-day-79-patients-were-treated-on-paper-mau-news-c-295-1-mau1001-116383-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएचसी पर पूरे दिन बंद रहा ताला, कागजों में हुआ 79 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएचसी पर पूरे दिन बंद रहा ताला, कागजों में हुआ 79 मरीजों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कागजों में ही मरीजों का उपचार हो रहा है। ताजा मामला शहर क्षेत्र का है, जहां भरहु का पूरा आरोग्य मंदिर पर ताला बंद होने के बाद भी 79 मरीज का उपचार कागजों में कर दिया गया। इसके पहले भी रैनी पीएससी पर बीते दिनों ताला बंद पाया गया था, लेकिन कागजों में मरीजों का उपचार दिखाया गया था। गोठा पीएचसी पर भी बारिश के मार्ग पर पानी लगने के बाद भी कागजों में मरीजों का उपचार दर्शा दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया गया कि जनपद की 40 पीएससी पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 98 डॉक्टरों की टीम ने कुल 1426 मरीज का उपचार किया जबकि 17 गंभीर मरीजों को उनसे संबंधित सीएचसी और जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसूफ शाह ने बताया कि जनपद की अनेक पीएससी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौसम में हो रहे बदलाव और किशोरियों को विशेष रूप से सलाह दिया। इस दौरान कुल 98 डॉक्टर और 248 पैरामेडिकल ने स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले 661 पुरुष, 583 महिला, 182 बच्चों सहित कुल 1426 मरीजों को उपचारित किया। इस दौरान 17 मरीज गंभीर पाए जाने पर उनको रेफर किया गया। विभाग के अनुसार बगली पिंजडा पीएससी पर सबसे ज्यादा 108 मरीज का उपचार हुआ, जबकि ताजा खुर्द पीएचसी पर 82 मरीज आए। सबसे कम दस मरीज को अदरी पीएचसी पर उपचारित किया गया।