फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Accused of raising Pakistan Zindabad slogans in public relations of coalition candidate, sedition case registered

बिजनौर: गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप, राजद्रोह का केस दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Feb 2022 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

विज्ञापन
Bijnor: Accused of raising Pakistan Zindabad slogans in public relations of coalition candidate, sedition case registered
गठबंधन प्रत्याशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर सीट से गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान में समर्थकों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगा है। जिस पर पुलिस ने गठबंधन प्रत्याशी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजद्रोह धार्मिक, भावनाओं को आहत करने और मिथ्या कथन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी जनसंपर्क करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वही गठबंधन प्रत्याशी की मौजूदगी में ही कुछ समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP election 2022: दल बदले, गठबंधन बदले तो उलझे समीकरण, प्रचार के शोर में खामोश मतदाताओं ने उड़ाए प्रत्याशियों के होश, वर्चुअल रैलियों से बनाई दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तुरंत ही केस दर्ज कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ राजद्रोह, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और चुनाव को लेकर मिथ्या कथन समेत महामारी एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी ने कहा कि आरोप गलत है, वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बल्कि आकिब भाई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed