{"_id":"6aaaf6d3596face31208c1ee","slug":"two-vehicle-thieves-including-one-carrying-a-reward-of-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161364-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 25 हजार के इनामी समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 25 हजार के इनामी समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी समेत दो आरोपियों बृजेश चौहान और आजाद चौहान को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी मिले। आरोपी शादी समारोह और सड़क किनारे खड़ी बाइक को निशाना बनाते थे। चोरी की बाइक बिहार ले जाकर बेचते थे।
जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर मंगलवार रात डबक गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के पास वाहन चेकिंग के दौरान बृजेश निवासी ईसरगोड़वा, थाना इलिया, चंदौली और आजाद चौहान निवासी अइलार, थाना चांद, भभुआ को गिरफ्तार किया। बृजेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर मैनुद्दीनपुर गांव में छिपाकर रखी गई दो अन्य बाइक भी जब्त की है। बरामद चार में से तीन बाइक के चोरी होने की प्राथमिकी अलीनगर और मुगलसराय, चंदौली तथा चांद, कैमूर भभुआ थानों में दर्ज है। बृजेश के खिलाफ जमालपुर, अदलहाट, अहरौरा, मडुवाडीह और राबर्ट्सगंज थानों में चोरी, वाहन चोरी, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और शस्त्र अधिनियम समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। जमालपुर थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया।