सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voting for Chanbe assembly by-election begins, tight security arrangements, read- every update

Chhanbey Byelection Voting: मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची DM, बूथ एजेंट को लेकर लगा दी फटकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

छानबे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है। 

Voting for Chanbe assembly by-election begins, tight security arrangements, read- every update
Chhanbey Byelection Voting: मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची DM - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छानबे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचते देखे गए। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

Trending Videos


विधायक राहुल कोल के निधन के पश्चात खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कॉंग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Voting for Chanbe assembly by-election begins, tight security arrangements, read- every update
15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान - फोटो : अमर उजाला
15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान
जिगना प्राथमिक विद्यालय चेहरा के बूथ संख्या 408 की मशीन खराब होने से 15 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान। लालगंज के तुलसी प्राथमिक विद्यालय बूथ नम्बर 31 में भी ईवीम खराब होने के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ। 

Voting for Chanbe assembly by-election begins, tight security arrangements, read- every update
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

छानबे विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 मतदान बूथ बनाए गए हैं।    इस उप चुनाव के लिए कुल 1956 चुनाव कार्मिकों की तैनाती हुई है। इसके साथ ही 42 माइक्रो आब्जर्बर भी तैनात किए गए हैं। छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 191373 पुरुष मतदाता व 172375 महिला मतदाता हैं। 26 अन्य मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशियो 901 है तथा ईपी रेशियो61.02 है। इस चुनाव के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इसमें बापू उपरौध इंटर कालेज में बूथ संख्या 37, प्राथमिक विद्यालय देवहट ड्रमंडगंज में बूथ संख्या 105 व 106 शामिल हैं। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय खजूरी बूथ संख्या 38 को सखी बूथ या पिंक बूथ बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05442- 253631 है। इसके अतिरिक्त सी- विजिल एप या पोर्टल पर भी अपलोड कर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। 
 

बूथों की हो रही वेबकास्टिंग
मिर्जापुर। विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के सभी 444 बूथों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग करेगा। मतदान के लिए 1200 निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती की गई है। इस विधानसभा सीट में 444 बूथ हैं जिनमें क्रिटिकल बूथों की संख्या 57 और वर्नलेबल बूथों की संख्या 13 हैं। मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों के लिए 44 छोटी बस और 83 बड़ी बस का प्रयोग किया जाएगा। इस सीट पर दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2852 है । जोनल मजिस्ट्रेट चार होंगे और चार बूथ वाले केंद्र चार हैं।

Voting for Chanbe assembly by-election begins, tight security arrangements, read- every update
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को छानबे उपचुनाव के चलते मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वे बूथ संख्या 438 महोखर प्राथमिक विद्यालय पहुंची। वहां मतदान कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की और उनको मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। डीएम करनी भावा स्कूल के मतदान केंद्र भी पहुंचीं। वहां बूथ एजेंट को लेकर मतदान केन्द्र पर फटकारा लगाई। कहा कहा- एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें। 
लालगंज प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर दिव्यांग भी मतदान करने पहुंचे। जौ बजे तक 10.14 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed