{"_id":"6008441ba98c053f5e541b37","slug":"agitation-in-people-against-web-series-tandav-case-registered-against-saif-ali-khan-and-two-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में 'तांडव' को लेकर गुस्सा, अभिनेता सैफ अली खान समेत तीन के खिलाफ परिवाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में 'तांडव' को लेकर गुस्सा, अभिनेता सैफ अली खान समेत तीन के खिलाफ परिवाद दायर
Wed, 20 Jan 2021 08:24 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 Jan 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : पंकज शुक्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आई निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुरादाबाद के सीजेएम की अदालत में वेब सीरीज के निर्देश और किरदारों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
वेब सीरीज तांडव के रिलीज होते ही बवाल खड़ा हो गया है। देश भर में इसका विरोध किया जा रहा है। जगह-जगह इसके निर्माता-निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अब मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को तांडव वेब सीरीज के निदेशक अली अब्बास, मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता सैफ अली खान और जीशान अयूब के खिलाफ परिवाद दायर कराया गया है। अधिवक्ता की ओर से आरोप लगाया कि तांडव वेब सीरीज का निर्माण कर प्रतिवादी गण ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन
इसमें हिंदू देवी-देवाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिससे देश भर में विद्रोह हो गया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दो फरवरी तय की है।