सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Election 2024: Moradabad division Congress won three seats and BJP once in 72 years

Moradabad seat: 72 साल में कांग्रेस तीन और भाजपा एक बार जीती मंडल की सभी सीटें, तब यह था चुनावी समीकरण

नवाज अनवर, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद मंडल में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सिर्फ कांग्रेस ही सिर्फ तीन बार सभी सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। भाजपा को यह विजय 2014 में एक बार मिली थी। इसके अलावा किसी भी दल को इन सभी सीटों में जीत नहीं मिल पाई है। 

Election 2024: Moradabad division Congress won three seats and BJP once in 72 years
voter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में लोकसभा सीटों पर अब तक हुए चुनावों में चार मौके ऐसे आए जब मंडल की सभी सीटों पर एक ही दल ने कब्जा जमा लिया। इस उपलब्धि को कांग्रेस ने तीन बार 1952, 1957 और 1984 में हासिल किया था। वहीं 2014 में भाजपा ने मंडल की सभी सीटों पर कमल खिलाया था। 

Trending Videos


1952 और 1957 के चुनाव में कांग्रेस ने मंडल की सभी सीटें जीती थीं। लेकिन उस समय मंडल की संभल और नगीना लोकसभा सीट अस्तित्व में नहीं आई थी। संभल लोकसभा सीट वर्ष 1977 तो नगीना सीट 2009 में अस्तित्व में आईं। 1952 के चुनाव में मुरादाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार रामसरन, रामपुर से मौलाना अबुल कलाम आजाद, अमरोहा से हिफजुर्रहमान, बिजनौर से स्वामी रामानंद शास्त्री ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के पहले शिक्षा मंत्री बने थे। 1957 के चुनाव में भी कांग्रेस ने मंडल की सभी सीटें जीतीं थीं। इस चुनाव में मुरादाबाद से रामसरन और अमरोहा से हिफजुर्रहमान दूसरी बार सांसद बने। जबकि रामपुर से एस अहमद मेहंदी, बिजनौर से अब्दुल लतीफ गांधी विजयी हुए थे।

वर्ष 1984 में कांग्रेस ने इतिहास को तीसरी बार दोहराया। इस बार मुरादाबाद से कांग्रेस के हाफिज मोहम्मद सिद्दीक, रामपुर से जुल्फिकार अली खान, अमरोहा से रामपाल सिंह, संभल से शांति देवी और बिजनौर से चौधरी गिरधारी लाल ने जीत हासिल की। 

1984 के बाद 30 साल बाद यह इतिहास 2014 में दोहराया गया। 2014 में हुए चुनाव में भाजपा ने मंडल की सभी सीटों पर कब्जा किया था। इस लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, रामपुर से डॉ. नैपाल सिंह, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, संभल से सत्यपाल सैनी, बिजनौर से भारतेंद्र सिंह और नगीना से यशवंत सिंह ने भाजपा का परचम लहराया। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed