फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Running event poses a challenge in Home Guard recruitment: 17 candidates injured in five days

होमगार्ड भर्ती में दौड़ बनी चुनौती: पांच दिन में 17 अभ्यर्थी घायल, दो को फ्रैक्चर, एक की जा चुकी है जान

Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
सार

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में पांच अभ्यर्थी गश खाकर गिर गए। इनमें दो के पैर में फ्रैक्चर हुआ, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Running event poses a challenge in Home Guard recruitment: 17 candidates injured in five days
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया - फोटो : संवाद

विस्तार

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को दौड़ लगाते हुए पांच अभ्यर्थी गश खाकर फिर गिर गए। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों और पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती करा दिया। इनमें दो अभ्यर्थी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


पांच दिन में अब तक 17 अभ्यर्थी गश खाकर गिर गए हैं। इनमें एक अभ्यर्थी शिवम की मौत हो चुकी है। शनिवार को 105 अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाए। सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 15 सितंबर से होमगार्ड भर्ती की दौड़ परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दौड़ के दौरान बरेली निवासी शिवम यादव दौड़ लगाते समय गिर गया था। वह 11 राउंड पूरे कर चुका था और अंतिम राउंड को पूरा करने के नजदीक पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। शनिवार को कड़ी निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों की मैदान में एंट्री कराई गई। शनिवार को 1050 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 995 अभ्यर्थी ही दौड़ में शामिल हुए।

जिसमें से 890 ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी की लेकिन 105 अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर पाए। दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थी अलग-अलग पाली में गश खाकर गिरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से मैदान पर एंबुलेंस लेकर मौजूद थे। पांचों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।


भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि दो अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर है जबकि तीन अभ्यर्थियों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। शनिवार को 890 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed