सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP President Patel said: BJP had lured Ghosi MLA to resign, due to this party lost

सपा अध्यक्ष पटेल बोले: भाजपा ने घोसी विधायक को लालच देकर इस्तीफा दिलाया था, इससे जनता नाराज थी और हार गए

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि 2022 में भाजपा ने साजिश कर काफी मतदाताओं के नाम कटवाए थे। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत थी। घोसी से तय हो गया है कि आगामी चुनाव में क्या होगा। 

SP President Patel said: BJP had lured Ghosi MLA to resign, due to this party lost
मुरादाबाद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। पार्टी के चक्कर का मिलक स्थित कार्यालय में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने घोसी के विधायक दारा सिंह चौहान को लालच देकर या धमकाकर इस्तीफा दिलाया था। इस कारण जनता नाराज हो गई।

Trending Videos


सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के नए प्रत्याशी को 40 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कहीं टिक नहीं पाएगी। घोसी का उप चुनाव एक उदाहरण है। गठबंधन के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 के चुनाव में मुरादाबाद से सपा के पांच विधायकों ने जीत दर्ज की थी। नगर निकाय चुनाव में सपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सिर्फ नगर निगम चुनाव में आपसी कमियों के चलते पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। पार्टी में कुछ मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव से बातचीत कर मतभेद दूर कराए जाएंगे।

2022 में भाजपा ने की थी साजिश

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2022 में भाजपा ने साजिश कर काफी मतदाताओं के नाम कटवाए थे। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत थी। बताया था कि 2019 के चुनाव में 18 हजार लोगों ने वोट दिया था लेकिन 2022 के चुनाव में उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए।


इस साजिश से कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर, मोहल्ले और विधानसभा स्तर पर जीते और हारे हुए प्रत्याशी मतदाताओं को सूची से जोड़ने की भूमिका निभाएंगे।

भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 90 दिन में महंगाई दूर करने, प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दोनों वादे पूरे नहीं किए। इसके अलावा किसानों की आय को दोगुना करने और एमएसपी बढ़ाने का भी काम नहीं किया।

एमएसपी पर आंदोलन के दौरान 1 हजार किसान शहीद हो गए। भाजपा का चरित्र दोहरा है। टमाटर किसान के हाथ से जाने पर बिचौलिए ने 200 रुपये किलो तक बेचा। अरहर 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। भाजपा समाज में विष वमन कर लोगों का वोट लेती रही है।

प्रदेश में एक लाख 71 हजार बूथ हैं। सपा के लोग प्रत्येक बूथ पर 10 से 20 वोट देकर भाजपा को शिकस्त देंगे। सपा का किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। इस दौरान सांसद डाॅ. एसटी हसन, विधायक कमाल अख्तर, मो. फहीम, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, शानू, शिरीगुल, तुंगीश यादव आदि मौजूद रहे।

गामा से मिलने घर गए

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन उर्फ गामा से मुलाकात करने के लिए शनिवार सुबह उनके घर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सचिव बनने पर बधाई देने के साथ दुर्घटना में घायल सचिव का हाल जाना और गामा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान इकबाल अंसारी, कुशल यादव, जहन उल्ला खां, भूरा कु्रैशी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed