{"_id":"6aa6409195529df803059625","slug":"two-murders-in-amroha-within-24-hours-young-partially-burnt-and-blood-stained-body-found-in-deeppur-forest-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में 24 घंटे में दो हत्याएं: दीपपुर के जंगल में युवक का अधजला और लहुलुहान शव मिला, बाइक को भी जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में 24 घंटे में दो हत्याएं: दीपपुर के जंगल में युवक का अधजला और लहुलुहान शव मिला, बाइक को भी जलाया
Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, हनपुर/अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, हनपुर/अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
सार
हसनपुर के दीपपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से युवक का लहुलुहान और अधजला शव मिला। हत्या के बाद शव और बाइक में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इससे एक दिन पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर के मड़ैया निवासी किसान जोगेंद्र (28) की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
हसनपुर में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर के जंगल में रविवार सुबह गन्ने के खेत में युवक का लहुलुहान और अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव किसान सोविन्दर के ट्यूबवेल के पास मिला।
विज्ञापन
युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके के हालात से प्रतीत हो रहा है कि युवक को करीब पांच मीटर तक घसीटा गया था। आशंका है कि शव और बाइक में आग लगाने के लिए पास से गुजर रहे बिजली के तारों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून, मोबाइल की डेटा केबल और देसी शराब का खाली पव्वा मिला है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि खेत में युवक का शव और बाइक मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
इससे एक दिन पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर के मड़ैया निवासी किसान जोगेंद्र (28) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर के जंगल में मिला। उनके शरीर, गर्दन और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले। वह शुक्रवार शाम से लापता थे।