{"_id":"6aef75c6cb85cd1c080ce014","slug":"crowds-thronged-for-diwali-preparations-markets-were-abuzz-with-activity-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-184850-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिवाली की तैयारी के लिए उमड़ी भीड़, बाजारों में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिवाली की तैयारी के लिए उमड़ी भीड़, बाजारों में रही रौनक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को दीपावली की तैयारियों को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ खरीदारों की संख्या बढ़ती गई। लोगों ने घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान, दीपक और पूजन सामग्री की खरीदारी की। देर शाम तक प्रमुख बाजारों में रौनक बनी रही।
नई मंडी, भगत सिंह रोड, झांसी रानी, शिव चौक, रुड़की रोड, कृष्णापुरी, आनंदपुरी, गांधी कॉलोनी, साकेत और अंसारी रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में खूब चहल-पहल रही। घरों को सजाने के लिए रंगीन झालरों, आर्टिफिशियल फूलों और सजावटी सामान की मांग रही। इसके साथ ही लोगों ने पूजन सामग्री और दीपकों की खरीदारी की।
-- -
लक्ष्मी पूजन के लिए कमल के फूल की खूब हुई खरीदारी
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन की तैयारियों के लिए फूलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने घरों को सजाने और पूजा के लिए ताजे फूल खरीदे। मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए कमल और नीलकमल के फूलों की मांग रही। इसके अलावा घरों को सजाने के लिए गेंदे, गुलाब और सूरजमुखी के फूल भी खरीदे गए। फूल विक्रेता सतीश ने बताया कि शनिवार सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
-- -
सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने खरीदी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
दीपावली की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने घर सजाने के साथ खुद को संवारने के लिए भी खरीदारी की। शनिवार को बाजारों में महिलाओं और युवतियों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर पसंद के आभूषण खरीदे। उन्होंने अपने परिधानों से मेल खाते झुमके, चूड़ियां, हार और अन्य फैशन ज्वेलरी पसंद की।