{"_id":"674ee8f17a73e890e8025a76","slug":"muzaffarnagar-big-revelation-in-teacher-s-murder-one-sided-love-was-the-reason-one-accused-arrested-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar:शिक्षक की हत्या में बड़ा खुलासा, एकतरफा मोहब्बत बनी वजह, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar:शिक्षक की हत्या में बड़ा खुलासा, एकतरफा मोहब्बत बनी वजह, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Dec 2024 04:48 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Dec 2024 04:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपहरण के बाद शिक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिक्षक की हत्या एकतरफा प्यार में की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अपह्रत शिक्षक योगेश की हत्या एक तरफा प्यार में की गई। पुलिस ने एक आरोपी चरथावल के गांव रसूलपुर निवासी परमजीत को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी फरार है।
विज्ञापन
बरला इंटर कॉलेज का शिक्षक रविवार से लापता थे। परिजनों ने सोमवार देर रात चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी परमजीत व अमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रात में परमजीत को गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर रसूलपुर के जंगल के नाले से शिक्षक का शव बरामद किया। दोनों आरोपियों ने अपहरण कर हत्या की थी।
विज्ञापन
शिक्षक की एक युवती से शादी तय हुई थी। उस युवती से हत्यारोपी अमित एक तरफा प्यार करता था। इसी के चलते उसने अपने साथी परमजीत ने योजना बनाकर शिक्षक की हत्या की। डंडों से पीटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार व हत्या में प्रयुक्त दो डंडे व एक रस्सी बरामद की हैं। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी हैं।