{"_id":"6a44e316d6553a67a30ccb69","slug":"muzaffarnagar-ssi-caught-taking-bribe-anti-corruption-team-arrests-officer-red-handed-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: एसएसआई 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: एसएसआई 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
Wed, 01 Jul 2026 03:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:21 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम ने सिविल लाइन थाने के एसएसआई प्रवीण शर्मा को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
रिश्वत केस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सिविल लाइन थाने में तैनात एसएसआई प्रवीण शर्मा को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भी थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसएसआई प्रवीण शर्मा एक प्रकरण की जांच कर रहे थे। आरोप है कि उसी मामले में कार्रवाई के बदले शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
रिश्वत लेते ही टीम ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि बुधवार को शिकायतकर्ता को सिविल लाइन थाने बुलाया गया था। जैसे ही उसने एसएसआई को 50 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए।
एसएसपी पहुंचे थाने, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सिविल लाइन थाने पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। एंटी करप्शन टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
रिश्वतखोरी के आरोपों की होगी विस्तृत जांच
अधिकारियों के अनुसार, मामले में शिकायत, बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।