फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   new beginning in luxury living amenities like skywalks and cryotherapy featured

Lucknow: लग्जरी लिविंग की नई शुरुआत, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में पहली बार स्काईवॉक-क्रायोथेरेपी जैसी सुविधाएं

Fri, 10 Jul 2026 11:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 Jul 2026 11:12 PM IST
सार

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल की जा रही कई ऐसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी आवासीय प्रोजेक्ट में पहली बार पेश की जा रही हैं। इनमें शामिल हैं उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक और भारत का पहला फ्लोटिंग पैडल कोर्ट।

विज्ञापन
new beginning in luxury living amenities like skywalks and cryotherapy featured
टेनिस कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर भारत और विशेषकर उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट बाजार में इन दिनों खरीदारों की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज का होमबायर महज चारदीवारी या आलीशान मकान के बजाय एक ऐसी जीवनशैली को प्राथमिकता दे रहा है, जहां स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और प्रकृति का संतुलन एक ही परिसर में मिल सके। इसी बदलती मांग को देखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी 'जश्न रियल्टी' इस आगामी दिवाली पर लखनऊ में अपने नए प्रीमियम प्रोजेक्ट 'जश्न गोल्फ एस्टेट' को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह परियोजना राज्य में लक्ज़री रेजिडेंशियल मानकों को एक नए स्तर पर ले जाएगी।

विज्ञापन


पहली बार स्काईवॉक से लेकर क्रायोथेरेपी तक की सुविधाएं
इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल की जा रही कई ऐसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी आवासीय प्रोजेक्ट में पहली बार पेश की जा रही हैं। इनमें शामिल हैं उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक और भारत का पहला फ्लोटिंग पैडल कोर्ट। स्वास्थ्य और रिकवरी के लिए पहली बार रेजिडेंशियल परिसर के भीतर ही 'सॉल्ट थेरेपी रूम' और 'क्रायोथेरेपी रूम' विकसित किए जा रहे हैं। निवासियों को घर के पास ही खेल का अनुभव देने के लिए एक इनडोर बॉलिंग एली और खूबसूरत लैंडस्केप के बीच मिनी गोल्फ कोर्स तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


100 से अधिक विश्वस्तरीय सुविधाओं का खाका
परियोजना के ले-आउट के अनुसार, इसमें 100 से अधिक प्रीमियम और आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है। प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यहां एक विशाल सेंट्रल विस्टा, प्राकृतिक झीलें, फ्लोटिंग गजेबो, म्यूजिकल फाउंटेन, फ्रेगरेंस गार्डन और मेडिटेशन लॉन जैसी हरित संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए एक्सेस कंट्रोल्ड गेटेड एंट्री, बच्चों के लिए एडवेंचर जोन, साइक्लिंग ट्रैक और क्रिकेट प्रैक्टिस पिच जैसे स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट बाजार और विशेषज्ञों का नजरिया
रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी के बाद से उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग उन परियोजनाओं को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं जो 'अनुभव-आधारित जीवनशैली' प्रदान करती हैं।

जश्न रियल्टी के प्रबंध निदेशक राहुल अग्रवाल ने बताया कि आज के खरीदार अनुभव और समग्र जीवनशैली को प्राथमिकता देते हैं। इसी सोच के साथ हमने जश्न गोल्फ एस्टेट को डिजाइन किया है। हमारा उद्देश्य लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक ऐसी लक्जरी कम्युनिटी विकसित करना है, जहां निवासियों को स्वास्थ्य, खेल और मनोरंजन की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें।


दिवाली के शुभ अवसर पर लॉन्च होने जा रही यह परियोजना आने वाले समय में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की दिशा और मांग तय करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed