फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

Tue, 21 Sep 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
education
डीआईओएस कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक संघ के लोग - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशीय आह्वान पर शिक्षकों की मांगें पूरी न होने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों ने इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल रोड पर स्थित डीआईओएस कार्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कमल मोहन पांडे और जिला मंत्री चंद्रपाल गंगवार के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से शाम साढे़ चार बजे तक किया जाए। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाए तथा समान कार्य के लिए समान वेतन बैंक के माध्यम से किए जाएं। शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। कोषागार से वेतन प्राप्त कर रहे अद्यतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। सितंबर 2020 से अद्यतन ग्रांट उपलब्ध होने के बावजूद एनपीएस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। माध्यमिक शिक्षकों को राजकीय शिक्षकों की भांति चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाए। नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन अवशेष एरियर का अविलंब भुगतान समेत कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस ओमप्रकाश को सौंपा। ज्ञापन देने वाले जगदीश बाथम, आरपी गंगवार, प्रभात गुप्ता, दवेंद्र पाल, रमेश, राजीव वर्मा, सुरेश, अनीता समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed