फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man wearing a burqa to meet his ex-wife in Pilibhit beaten by villagers

UP News: पीलीभीत में बुर्का पहन पूर्व पत्नी से मिलने पहुंचा शख्स, ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पीटा

Sat, 30 May 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 05:50 PM IST
सार

पीलीभीत के पौटां कलां गांव में शनिवार को एक व्यक्ति को बुर्का पहनकर अपनी पूर्व पत्नी से मिलने जाना महंगा पड़ा। ग्रामीणों ने उसे अपहरणकर्ता समझकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। 

विज्ञापन
Man wearing a burqa to meet his ex-wife in Pilibhit beaten by villagers
पुलिस ने आरोपी को बचाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटां कलां गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। एक व्यक्ति अपनी पूर्व पत्नी से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा, जिसे ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता समझ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन




थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला मो. बशीर खां निवासी मोहम्मद रईस शनिवार सुबह 11 बजे पौटां कलां गांव पहुंचा। उसका अपनी पूर्व पत्नी से आठ महीने पहले तलाक हो चुका था। रईस ने अपनी पहचान छिपाने और पूर्व पत्नी से मिलने के लिए बुर्का पहन रखा था। वह छिपते-छिपाते उसके घर की ओर जा रहा था। गांव की पुरानी बाजार के पास से गुजरते समय कुछ स्थानीय लोगों को उसकी चाल-ढाल पर संदेह हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ से रईस को बचाया 
शक गहराने पर लोगों ने उसे रोका और चेहरे से नकाब हटाने को कहा। बुर्के के भीतर एक पुरुष को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रईस को अपहरणकर्ता समझकर पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रईस को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई 
थाना प्रभारी ने बताया कि रईस के खिलाफ कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। संदिग्ध गतिविधियों के चलते रईस को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया गया। यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया।

घटना का वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रील और वीडियो के जरिए यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed