{"_id":"6af55301c8da62582a093fed","slug":"shopkeeper-attempted-to-harassed-class-8-student-in-pilibhit-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: दुकान के शौचालय में कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, सदमे में पीड़िता की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: दुकान के शौचालय में कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, सदमे में पीड़िता की तबीयत बिगड़ी
Thu, 12 Nov 2026 11:17 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:17 AM IST
सार
माधोटांडा में दुकान पर सामान लेने गई कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि दुकानदार ने यह हरकत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
पीलीभीत के कस्बा माधोटांडा में दुकान पर सामान लेने गई कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार ने छात्रा को बहलाकर दुकान के अंदर बने शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया और किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली। घटना के बाद से बालिका सदमे में है। उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माधोटांडा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 13 साल की पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। 10 नवंबर की शाम करीब चार बजे कस्बे में अवनीश गुप्ता की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर मौजूद अवनीश पुत्री को बहलाकर दुकान के अंदर बने शौचालय में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
बालिका की बिगड़ी तबीयत
छात्रा ने इसका विरोध किया और आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए संघर्ष किया। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। पिता के मुताबिक घटना के बाद से बालिका काफी घबराई हुई है। वह सदमे में है और उसकी तबीयत भी बिगड़ गई है। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन