फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl forced to marry, taken to Noida and tortured for 13 days

Pilibhit News: किशोरी की कराई शादी, नोएडा ले जाकर 13 दिन तक किया प्रताड़ित

Thu, 10 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl forced to marry, taken to Noida and tortured for 13 days
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी का जबरन विवाह कराने और बाद में नोएडा स्थित ससुराल में पिटाई कर घर से निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर दिल्ली के आनंद विहार थाने में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। किशोरी के पीलीभीत निवासी होने के कारण अब मामले की विवेचना सुनगढ़ी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके पिता शराब पीने के आदी हैं। आरोप है कि पिता ने अन्य परिजन की मदद से उसकी शादी नोएडा निवासी 17 वर्षीय किशोर से तय कर दी। किशोरी ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताते हुए शादी का विरोध किया और नाबालिग होने के कारण विवाह नहीं करने की बात कही, लेकिन परिजन ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद 15 जुलाई 2026 को उसका विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद 17 जुलाई को उसका पति उसे अपने साथ नोएडा ले गया। वहां उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए जाने का आरोप है। किशोरी ने बताया कि उसका पति नोएडा में नौकरी करता है। आरोप है कि 30 जुलाई को पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। इसके अगले दिन 31 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पिटाई कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के मुताबिक, ससुराल से निकाले जाने के बाद वह किसी तरह नोएडा से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां उसने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसे दिल्ली के संस्कार आश्रम में संरक्षित कर दिया गया। एक अगस्त को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की काउंसलिंग हुई। किशोरी के पीलीभीत निवासी होने के कारण उसे यहां भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed