{"_id":"6aa055f9b8082841220e7345","slug":"woman-duped-of-rs-290-lakh-in-the-name-of-working-visa-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168301-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वर्किंग वीजा के नाम पर 2.90 लाख रुपये ठगे, महिला पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वर्किंग वीजा के नाम पर 2.90 लाख रुपये ठगे, महिला पर रिपोर्ट
Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमरिया। विदेश में वर्किंग वीजा पर भेजने के नाम पर एक महिला पर 2.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। रकम लेने के बाद महिला ने मोबाइल फोन बंद कर लिया और संपर्क नहीं हो सका। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली जिले के थाना बारादरी क्षेत्र के खुशबू एन्क्लेव निवासी मोहम्मद अफरोज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2023 से 2024 तक आर्मेनिया में वर्किंग वीजा पर काम किया था। इसी दौरान उसकी पहचान भारतीय मूल की मोनिकालिका मुंडा पुत्री सुनील मुंडा निवासी नामकुम जोरार, रांची, झारखंड से हुई थी। वह भी वर्किंग वीजा पर काम करती थी और उसकी इंस्टाग्राम आईडी भी है। अफरोज के मुताबिक, वीजा की अवधि पूरी होने पर वह भारत लौट आया था। इसके बाद वह दोबारा वर्किंग वीजा पर विदेश जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच 15 दिसंबर 2024 को मोनिकालिका ने अपने मोबाइल नंबर से फोन कर व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत की। उसने अपने भाई के माध्यम से माल्टा का वर्किंग वीजा लगवाने की बात कहते हुए विदेश जाने की सलाह दी। इसके लिए पांच लाख 40 हजार रुपये खर्च होने की बात कही गई। महिला की बातों पर विश्वास कर अफरोज ने अपने मझोला निवासी भांजे अजमल के खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 2.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद वीजा नहीं लगवाया गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और उससे संपर्क नहीं हो सका। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।