{"_id":"6aa7987d330b21e41f05139b","slug":"young-man-commits-suicide-by-consuming-poison-in-pilibhit-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: रुद्रपुर से घर लौटे युवक ने जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: रुद्रपुर से घर लौटे युवक ने जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 14 Sep 2026 12:17 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:17 PM IST
सार
पीलीभीत के चुर्रा सकतपुर चौकी क्षेत्र में रविवार शाम युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के चुर्रा सकतपुर चौकी क्षेत्र के गांव जल्लापुर में रविवार शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय धनपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धनपाल उर्फ छत्रपाल उत्तराखंड के रुद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। एक दिन पहले ही रुद्रपुर से गांव वापस आया था। रविवार शाम करीब सात बजे जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन उपचार के बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जुटाई जानकारी
सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला, चुर्रा सकतपुर चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता सके।
विज्ञापन
धनपाल के परिवार में पत्नी रेखा (37), बेटियां अंजली (17), यामिनी (14) और बेटा अमन (12) हैं। पति की मौत से पत्नी रेखा और माता शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।