फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   19 roads will be brightened with two crore rupees, budget released

Pratapgarh News: दो करोड़ से चमकेंगी 19 सड़कें, बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
19 roads will be brightened with two crore rupees, budget released
ग्रामीण संपर्क मार्गों को चमकाने के लिए शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दो करोड़ का बजट जारी किया है। अलग-अलग ब्लॉक की 19 सड़कों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

बेलखरनाथ ब्लॉक के शिवसत, उड़ैयाडीह, नरसिंहपुर, जोगीपुर ग्रामसभा की एक-एक सड़क को सीसी रोड किया जाएगा। जबकि प्रयागपुर औरिस्ता और खूंझी कला ग्रामसभा की दो सड़कों के नवीनीकरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के राजगढ़ व दसियापुर, लक्ष्मणपुर के देवली, दांदूपुर, धूरीपुर, मिश्रपुर और मंगरौरा के कहनिया, आसपुर देवसरा के गहबरा, संडवा चंद्रिका के बहुचरा, पट्टी के सैफाबाद सहित 19 सड़कों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों का निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा होगा। निविदा प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही है। एक्सईएन सुजीत राय ने बताया कि सड़कों को सीसी रोड बनाने के लिए दो करोड़ का बजट मिला है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

सड़क बनने से दूर होगी परेशानी
संडवा चंद्रिका के मनोज मिश्रा ने बताया कि गड्ढे भरे रास्ते के कारण आवागमन में परेशान होती है। सड़क बनने से आवागमन आसान होगा। पट्टी के दुकानदार बिक्कू कुमार ने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से बारिश में कच्चे रास्ते से आवागमन नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed