सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   8 special trains will pass through the junction on Makar Sankranti

Pratapgarh News: मकर संक्रांति पर जंक्शन होकर गुजरेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
8 special trains will pass through the junction on Makar Sankranti
विज्ञापन
प्रयागराज में लगे माघ मेला के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर रेलवे आठ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। डीआरएम के पीआरओ एसके जायसवाल ने बताया कि 13 से 15 जनवरी तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
Trending Videos

मां बेल्हा देवी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि मकर संक्रांति पर रेलवे 13 से 15 जनवरी तक आठ स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। बताया कि आठ में से तीन ट्रेनें लखनऊ से मां बेल्हा देवी जंक्शन के रास्ते प्रयाग जाएंगी, जबकि पांच ट्रेनें अयोध्या से मां बेल्हा देवी जंक्शन के रास्ते फाफामऊ तक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या से संचालित ट्रेनों का ठहराव कोहड़ौर, मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन, विश्वनाथगंज, मऊआइमा स्टेशनों पर होगा। जबकि लखनऊ से संचालित स्पेशल ट्रेनों का ठहराव अंतू, मां बेल्हा देवी जंक्शन, विश्वनाथगंज स्टेशन पर होगा। इसके अतिरिक्त एक रिंग रेल सेवा भी दर्शनार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे संचालित करेगा। जिन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा, वहां स्पेशल ट्रेनों के आने के पहले अनाउंसमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed