सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A beam and a fan fell on a prisoner in the barrack, and he was referred

Pratapgarh News: बैरक में बंदी के ऊपर गिरा बल्ली और पंखा, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A beam and a fan fell on a prisoner in the barrack, and he was referred
विज्ञापन
जिला कारागार के बैरक में शुक्रवार की रात बल्ली और पंखा गिरने से बंदी घायल हो गया। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय से बंदी को एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया।
Trending Videos

हथिगवां थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा बरना निवासी राजेंद्र प्रजापति को पुलिस ने फरवरी 2026 में सेंधमारी कर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि बंदी को बैरक नंबर दो में रखा गया था। बैरक में कुल 63 बंदी थे। रात करीब 11.45 बजे बैरक की छत से पंखा और बल्ली बंदी की जांघ पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बंदी का कारागार के चिकित्सकों ने उपचार कर जिला चिकित्सालय भेजा। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया कि बंदी के स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। एक से दो दिन में एसआरएन से छुट्टी भी मिल जाएगी। बंदी की अभिरक्षा में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed